फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aligarh Highway Roadways Bus Tractor Trolley Accident

अलीगढ़ हाईवे हादसा: रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, धान बिखरा, तीन घायल ट्रॉमा सेंटर भेजे

Thu, 29 Oct 2026 01:19 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 29 Oct 2026 01:19 PM IST
सार

ट्रॉली पलटने के बाद अलीगढ़ की तरफ जाने वाली एक लेन में धान बिखर गया। इससे आवागमन बाधित हुआ। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवाया।

विज्ञापन
Aligarh Highway Roadways Bus Tractor Trolley Accident
सड़क से ट्रॉली को हटाती क्रेन, बिखरा धान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सिकन्दराराऊ में बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे अलीगढ़ हाईवे पर गांव बिलार के पास एक सड़क दुर्घटना हुई। धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक और दो किशोर किसान घायल हो गए। घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली के गांव पचो निवासी सोमदत्त, 16 वर्षीय प्रियांशु और तीन अन्य किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में धान लेकर अलीगढ़ की धनीपुर मंडी जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि धान से भरी ट्रॉली सड़क पर बिखर गई। टक्कर के कारण सोमदत्त और प्रियांशु सड़क पर गिर गए। चालक रविंदर भी ट्रैक्टर से दूर जा गिरा। तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन


ट्रॉली पलटने के बाद अलीगढ़ की तरफ जाने वाली एक लेन में धान बिखर गया। इससे आवागमन बाधित हुआ। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवाया। धान को सड़क से साफ करने के बाद यातायात सुचारु हो सका। टक्कर मारने के बाद रोडवेज बस का चालक बस लेकर फरार हो गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed