फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aligarh: Bitia's mother deteriorates, recovers after treatment at district hospital

अलीगढ़: बिटिया की मां की बिगड़ी तबियत, जिला अस्पताल में उपचार के बाद हुईं ठीक

Wed, 14 Oct 2020 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Bitia's mother deteriorates, recovers after treatment at district hospital
हाथरस: बिटिया की मां की तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र के गांव की बिटिया की मां की तबियत मंगलवार की सुबह एकाएक बिगड़ गई। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंच गई और उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आई। वहां कुछ टेस्टिंग कराई। तदुपरांत वहां से उसको घर भेज दिया गया।
बिटिया की मां की तबियत मंगलवार की सुबह एकाएक बिगड़ गई और वह अर्द्धबेहोशी की अवस्था में आ गई। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंच गई और एबुंलेंस में उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां उपचार के दौरान पता चला कि ब्लड प्रेशर बढ़ने से उनकी तबियत बिगड़ी है। चिकित्सक ने उपचार के बाद उनको वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

बिटिया के भाई का कहना था कि सोमवार को उन्होंने लखनऊ का लंबा सफर किया है। इसकी वजह से तबियत बिगड़ी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वाईपी सिंह का कहना था बिटिया की मां को ब्लडप्रेशर बढ़ने की शिकायत थी। सामान्य उपचार के बाद अब उनकी हालत ठीक है। फिलहाल उनको अस्पताल में भर्ती करने की कोई जरूरत नहीं है, इसलिए उनको घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed