{"_id":"69e3ef1a2655bb43470e25d8","slug":"akshaya-tritiya-business-turnover-estimated-at-125-crore-hathras-news-c-56-1-hts1003-147355-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अक्षय तृतीया.. 125 करोड़ के कारोबार का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अक्षय तृतीया.. 125 करोड़ के कारोबार का अनुमान
विज्ञापन
शहर में एक ज्वेलरी की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार सजकर तैयार है। दुकानों पर सोने-चांदी के आकर्षक व नई डिजाइनों के आभूषणों की भरमार है। ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ रही है। व्यापारियों को इस बार करीब 125 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
सराफा कारोबारियों ने बताया कि इस बार हल्के वजन और आधुनिक डिजाइन वाले आभूषणों की मांग अधिक है। बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक कम बजट में बेहतर डिजाइन तलाश रहे हैं। कई ग्राहकों ने पहले से बुकिंग करा रखी है, जिनकी डिलीवरी अक्षय तृतीया के दिन की जाएगी।
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, यही कारण है कि इस दिन बड़ी संख्या में लोग आभूषण खरीदने बाजार पहुंचते हैं। बाजार में सुबह से देर रात तक रौनक रहने की संभावना है। उत्साह और उम्मीद दोनों चरम पर हैं, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन
ग्राहकों का रुझान हल्के और डिजाइनर गहनों की ओर है। सोने के भाव ऊंचे होने के बावजूद अक्षय तृतीया पर खरीदारी को लेकर उत्साह है। मांग के अनुसार नई वैरायटी आई है।
-दीपेश अग्रवाल, सराफा कारोबारी।
अक्षय तृतीया सबसे बड़े सीजन में से एक है। इस बार पहले से अच्छी बुकिंग है। ग्राहकों के लिए नई स्कीमें और डिजाइनों पर खास ध्यान दिया गया है। हमें अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
सुधीर जैन, ज्वेलर्स।