{"_id":"6116bc848ebc3ee09062fbb4","slug":"agreement-between-both-the-parties-shaphu-news-ali270663269","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सामुदायिक बवाल के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सामुदायिक बवाल के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता
विज्ञापन
हाथरस : गांव गुतहरा में हुए बवाल के बाद दोनों समुदायों के मध्य होता समझौता। संवाद
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव गुतहरा में मंगलवार की देर रात को हुए सामुदायिक बवाल के तीसरे दिन दोनों पक्षों ने मिल बैठकर आपस में भाईचारा बनाए रखने एवं मिलजुलकर रहने के साथ गांव में शांति बनाए रखने के लिए लिखित में समझौता किया।
समझौते के बाद दोनों समुदाय के लोग कोतवाली आए। वहां सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सीओ ने दोनों पक्षों को मिलकर रहने और गांव में एकता बनाए रखने की नसीहत दी। सीओ ने कहा कि गुस्से में युवा वर्ग गलती कर देता है, जिसका परिणाम उनको भुगतना भी पड़ता है। आप सभी ने आपस में समझौता कर बहुत ही नेक काम किया है और क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। कोतवाल मनोज कुमार ने भी कोतवाली पर आए लोगों से गांव में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पहले की तरह से रहने की अपील की और कहा कि किसी भी प्रकार की पुलिस की मदद की आवश्यकता हो वह हमेशा तैयार हैं।
इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अतेंद्र शाह, सुधीर कुमार, जलालुद्दीन, बाबुद्दीन, मोहित सिसौदिया, आशीष कुमार, जीवनलाल, राम अवतार, कमरुद्दीन, नीरज शाह, मारूति बाबा, शमसेर खां, देवकी नंदन उपाध्याय, सूरज शाह आदि मौजूद थे। संवाद