फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Agra-Jalasar-Sikandaru road to be improved at 90.30 lakh

90.30 लाख की लागत से सुधरेगा आगरा-जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग

Sun, 08 Jul 2018 11:49 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 08 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
 Agra-Jalasar-Sikandaru road to be improved at 90.30 lakh
road
 केंद्रीय मार्ग निधि योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में चालू कार्यों के लिए शासन स्तर से धनराशि अवमुक्त की गई है। इसमें हाथरस और अलीगढ़ के दो प्रमुख मार्गों के निर्माण के लिए भी अलग-अलग 90.30 लाख और 135.05 लाख की धनराशि जारी की गई है। धनराशि जारी होने के बाद अब इन दोनों मार्गों के चालू निर्माण कार्य में तेजी आ सकेगी।  
विज्ञापन

     
शासन स्तर से हाथरस में आगरा-जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग के किमी 62 से किमी 74.4 तक चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य किए जाने के लिए अवशेष धनराशि 90.30 लाख अवमुक्त की गई है। इस मार्ग की लंबाई करीब 13.70 किमी है।
विज्ञापन


स्वीकृत लागत 1806.00 लाख थी, जिसमें से 31 मार्च 2018 तक 1715.70 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी थी। इसी तरह अलीगढ़ से गोंडा मार्ग किमी 0.00 से 18.200 तक के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए अवशेष 135.05 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। इस मार्ग की लंबाई 16.20 किमी थी। मार्ग का निर्माण कार्य 2701.00 लाख की लागत से हो रहा था, जिसमें से 2565.95 लाख की धनराशि 31 मार्च 2018 तक अवमुक्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन स्तर से समय से दोनों मार्गों पर काम पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं। शासन के विशेष सचिव योगेश्वर राम मिश्र ने इस संबंध में प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग लखनऊ के अलावा दोनों जिले के जिलाधिकारी को भी शासनादेश जारी कर दिए हैं।      

आगरा जलेसर सिकंदराराऊ मार्ग के लिए शासन से अवशेष धनराशि की डिमांड की गई थी, धनराशि अवमुक्त होने की जानकारी मिली है। इस धनराशि से मार्ग पर शेष बचे कार्य को भी शीघ्र पूरा करा   लिया जाएगा। 
- आरके मिश्रा,  एक्सईएन, पीडब्लूडी, हाथरस।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed