फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After six years, inquiry center will start at Hathras City Station

Hathras News: छह साल बाद हाथरस सिटी स्टेशन पर शुरू होगा पूछताछ केंद्र

Sun, 30 Nov 2025 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
After six years, inquiry center will start at Hathras City Station
पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर छह साल बाद पूछताछ केंद्र की सुविधा को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। जिससे मुसाफिरों को ट्रेनों से संबंधित छोटी-छोटी जानकारी मिल सकेगी। उन्हें 139 नंबर डायल नहीं करना होगा। न ही पूछताछ के लिए भटकना पड़ेगा। इस केंद्र का संचालन निजी कंपनी के माध्यम से किया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है, दिसंबर के पहले पखवाड़े में इसकी शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन

हाथरस सिटी स्टेशन के पूछताछ केंद्र को करीब छह साल पहले बंद कर दिया गया था। कर्मचारी उपलब्ध न होने के कारण यह फैसला लिया गया था। अब इस सुविधा को निजीकरण के माध्यम से संचालित करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सिटी स्टेशन पर तैयार हुए पूछताछ कक्ष पर आठ-आठ घंटे की दो शिफ्ट में कर्मी ड्यूटी देंगे। कुल 16 घंटों के लिए दो लोग तैनात किए जाएंगे। इस केंद्र से सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक पूछताछ की सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि यात्री सुविधा के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed