फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Advocates of Gram-court committees constituted protest

ग्राम न्यायालय समितियां गठन का अधिवक्ताओं ने किया विरोध

Sat, 13 Jul 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Advocates of Gram-court committees constituted protest
ग्राम न्यायालय समितियां गठन का वकीलों ने किया विरोध
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने की हड़ताल, रेवेन्यू बार ने दिया ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। वकीलों ने ग्राम न्यायालय समितियों के गठन का विरोध किया है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने इसे लेकर जहां हड़ताल रखी। वहीं रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ग्राम न्यायालय की समितियां गठित करने के विरोध में एसडीएम सदर नीतिश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि इस प्रकार की कार्रवाई से न्यायालयों में चल रहे वादों में बहु विविधता बढ़ेगी। अराजकता का माहौल पैदा होगा। वादकारियों को काफी असुविधा होगी। वर्ष 2016 से राजस्व संहिता लागू हुई है, परंतु शासन द्वारा राजस्व संहिता के अनुपालन करने के लिए किसी भी जिले में न्यायिक तहसीलदार और न्यायिक एसडीएम की तैनाती नहीं की गई है, जिससे वादों का निस्तारण हो सके। यदि राजस्व न्यायालय की स्थापना होती है तो अराजकता पैदा होगी।
विज्ञापन

रेवेन्यू बार एसोसिएशन ग्राम न्यायालय का घोर विरोध करती है। रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed