{"_id":"66fed4423a6ac482280a16d7","slug":"advocate-dies-due-to-vehicle-collision-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वाहन की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वाहन की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, परिवार में छाया मातम
Thu, 03 Oct 2024 10:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:59 PM IST
सार
योग्य रतन उर्फ चिंटू सिकंदराराऊ तहसील में प्रैक्टिस करते थे। योग्य रतन अपने घर से 3 अक्टूबर की सुबह पांच बजे टहलने के लिए मथुरा-बरेली राजमार्ग पर निकले थे। वह सिकंदराराऊ की तरफ जा रहे थे। तभी जाऊ नहर पुल के निकट किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक योगय रतन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव जाऊ के निकट वाहन की टक्कर से अधिवक्ता की मौत हो गई। वह सिकंदराराऊ तहसील में प्रैक्टिस करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अधिवक्ता की पत्नी ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला रति निवासी योग्य रतन उर्फ चिंटू पुत्र नवाब सिंह सिकंदराराऊ तहसील में प्रैक्टिस करते थे। योग्य रतन अपने घर से 3 अक्टूबर की सुबह पांच बजे टहलने के लिए मथुरा-बरेली राजमार्ग पर निकले थे। वह सिकंदराराऊ की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी जाऊ नहर पुल के निकट किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। अधिवक्ता की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे दो पुत्र आर्यन व गौतम, पुत्री मोनिका के अलावा पत्नी चांदनी को बिलखते हुए छोड़ा है।
विज्ञापन