{"_id":"63da70f153cf873ae22c28ba","slug":"admission-date-extended-in-ignou-till-february-10-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: इग्नू में एडमिशन की तिथि बढ़ी, अब 10 फरवरी तक होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: इग्नू में एडमिशन की तिथि बढ़ी, अब 10 फरवरी तक होंगे प्रवेश
Wed, 01 Feb 2023 07:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:32 PM IST
सार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के द्वारा स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र जनवरी-2023 में प्रवेश आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
ignou admission
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जिसे लेकर बागला डिग्री कॉलेज के इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डॉ कृष्णानन्द त्रिपाठी ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के द्वारा स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र जनवरी-2023 में प्रवेश आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अन्तर्गत नवीन एवं पुन: प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रवेश आवेदन पत्र वेबसाइट http://www.ignou.ac.in/ पर ऑनलाइन भर सकते हैं। छात्र बीए, बी कॉम, बीटीएस, एमए हिन्दी, अंग्रेजी, एम कॉम, रोजगारपरक पाठ्यक्रम ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, स्वास्थ व पोषण में डिप्लोमा, भोजन व पोषण में प्रमाण पत्र, ग्राम विकास में प्रमाण पत्र, पर्यटन अध्ययन में प्रमाण पत्र, मार्गदर्शन में प्रमाण पत्र इत्यादि कोर्स कर सकते हैं।
विज्ञापन
अध्ययन सामग्री इग्नू द्वारा डाक द्वारा अभ्यर्थियों के पते पर भेजी जाती है। साथ ही अभ्यर्थियों के पठन-पाठन हेतु पाठ्यक्रम इग्नू की वेबसाइट पर ई-ज्ञानकोष लिंक पर उपलब्ध है, जहां विद्यार्थी ऑनलाइन पठन-पाठन कर सकते हैं। नई शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत व्यक्तिगत स्तर पर परीक्षाओं की सुविधा समाप्त कर दी गई है। व्यक्तिगत स्तर से पढ़ने के इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू के माध्यम से दुरस्थ शिक्षा स्तर पर अध्ययन कर सकते हैं।
विज्ञापन