फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ADM car that hit finance worker caught

Hathras: फाइनेंस कर्मी को टक्कर मारने वाली एडीएम की गाड़ी पकड़ी, समय से पुलिस अस्पताल पहुंचाती, तो बच जाती जान

Sun, 15 Oct 2023 08:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Oct 2023 08:12 PM IST
सार

14 अक्तूबर को हाथरस के एडीएम वित्त एवं राजस्व की गाड़ी को उनका गार्ड बिना बताए ले गया। उसने बाइक सवार फाइनेंस कर्मी  को टक्कर मार दी। जिसमें  फाइनेंस कर्मी की मौत हो गई थी। एडीएम लिखी गाड़ी को मृतक के परिजनों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
ADM car that hit finance worker caught
टक्कर मारने वाली एडीएम लिखी गाड़ी पकड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस-इगलास रोड स्थित अलीगढ़ जिले की इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलौठ के निकट 14 अक्तूबर की शाम एडीएम लिखी गाड़ी ने बाइक सवार फाइनेंस कर्मी को टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि समय से पुलिस ने घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाया। इस कारण उसकी मौत हो गई। 15 अक्तूबर को परिजन यहां एडीएम लिखी गाड़ी की तलाश करते हुए शहर के अलीगढ़ रोड पर पहुंचे। वहां उन्होंने एक मिस्त्री की दुकान पर एडीएम लिखी गाड़ी को पकड़ लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


फाइनेंस कर्मी की हुई थी मौत
अलीगढ़ जिले के गोंडा कोतवाली क्षेत्र के गांव जगनेर निवासी 35 वर्षीय सोनवीर सिंह पुत्र जयपाल सिंह एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्य करते थे। 14 अक्तूबर की शाम को वह हाथरस से बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी इगलास रोड स्थित गांव बेलौठ के निकट सामने से आ रही एडीएम लिखी गाड़ी ने बाइक सवार सोनवीर को टक्कर मार दी और फरार हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घंटे तक घायल तड़पता रहा। जब सुबह परिजन पहुंचते तो उन्हें सोनवीर का शव मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम की गाड़ी

ऐसे पकड़ी एडीएम लिखी गाड़ी
परिजन एडीएम लिखी गाड़ी की तलाश करते हुए 15 अक्तूबर की सुबह यहां शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक मिस्त्री की दुकान पर पहुंच गए। यहां उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इसी गाड़ी से दुर्घटना हुई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल नहीं पहुंचाया। अगर समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया दिया जाता तो उसकी जान बच जाती। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक के पास कंपनी के दो लाख रुपये व मोबाइल फोन था। उनका कुछ पता नहीं है। परिजनों ने इगलास पुलिस पुलिस पर मामले को दबाने व लीलापोती करने का आरोप लगाया।

कमिश्नर व डीआईजी के दौरे के बाद व्यक्तिगत कार्य के चलते अवकाश लेने के लिए मैं जिलाधिकारी के आवास गया था। पीछे से गार्ड एक निजी व्यक्ति के माध्यम से आवास पर खड़ी गाड़ी को लेकर इगलास रोड पर अपने गांव ले गया। इसकी जानकारी मुझे सुबह दी गई कि गाड़ी एक पेड़ से टकराई गई है। कुछ देर बाद एक व्यक्ति को टक्कर मारने की जानकारी मिली, तो उक्त व्यक्ति को एसडीएम के माध्यम से थाना इगलास भिजवाया गया है। गार्ड के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। -बसंत अग्रवाल, एडीएम वित्त, एवं राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed