{"_id":"658d82076997e06562032528","slug":"accused-of-theft-by-cutting-the-roof-of-three-shops-arrested-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तीन दुकानों की छत काटकर लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तीन दुकानों की छत काटकर लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद
Thu, 28 Dec 2023 07:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 28 Dec 2023 07:41 PM IST
सार
हाथरस में मुरसान कलेक्ट्रेट के निकट चोरों ने तीनों दुकानों की छत को काटकर लाखों की चोरी की थी। पुलिस ने चोरी के आरोपी को सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
चोरी का सामान बरामद
- फोटो : पुलिस
विस्तार
हाथरस में मुरसान कलेक्ट्रेट के निकट 25 दिसंबर की देर रात को चोरों ने ललित निवासी नगला गजुआ के जनसेवा केंद्र की दुकान, चमन खां निवासी दर्शना व संजू खां निवासी हडैला मुरसान की मोटर साइकिल के ट्यूब, टायर व अन्य सामान की तीनों दुकानों को अपना निशाना बनाया था। इन दुकानों की छत व दीवार काटकर चोर लाखों रुपए के सामान चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों से घटना के संबंध में जानकारी ली। तीन टीम गठित कर बदमाशों की गिरफ्तार करने के लिए मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार को निर्देश दिये। मुरसान पुलिस ने 28 दिसंबर में एक चोर को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ सादाबाद गोपाल सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट के निकट तीन दुकानों की छत व दीवार काटकर सामान चोरी करने के मामले में पुष्पा उर्फ पुष्पेंद्र पुत्र जंग बहादुर सिंह निवासी खेड़ा बरामई मुरसान को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मोटरसाईकिल के दो चैन सेट, 10 तेल के डिब्बे, मोटरसाइकिल के टायर-ट्यूब, चैन कवर सहित अन्य सामान बरामद किये हैं।
चोरी की घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। अभी इसके दो अन्य साथी कमल उर्फ लुक्का पुत्र गुड्डा उर्फ चंद्र मोहन निवासी नगला गजुआ व प्रवीण राणा पुत्र साहब सिंह निवासी खेड़ा बरामई फरार चल रहे हैं। इन लोगों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।