फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of making dushkarm video

Hathras News: दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोप, ननदोई के विरुद्ध दर्ज होगी रिपोर्ट

Fri, 26 Jul 2024 06:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 06:39 PM IST
सार

पीड़िता अपने कमरे में अकेली सोई हुई थी, तभी मौका पाकर बदनीयती से नंदोई कमरे में घुस आया। उसने आते ही पीड़िता को सोते हुए दबोच लिया। उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। भयभीत करते हुए मोबाइल से वीडियो बना ली। 

विज्ञापन
Accused of making dushkarm video
कोतवाली हाथरस गेट - फोटो : संवाद

विस्तार

सलहज से दुष्कर्म करने और भयभीत कर वीडियो बनाने के आरोप में ननदोई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश न्यायालय ने दिए हैं। पीड़िता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय हिंद कुमार सिंह के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। 

विज्ञापन


थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने अपने अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार बघेल के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि पीड़िता अपने पति के साथ अपनी ससुराल में रह रही है। 28 अप्रैल 2024 को हरियाणा के गुड़गांव का निवासी नंदोई ससुराल आया। उसी दिन समय करीब शाम पांच बजे पीड़िता अपने कमरे में अकेली सोई हुई थी, तभी मौका पाकर बदनीयती से नंदोई कमरे में घुस आया। उसने आते ही पीड़िता को सोते हुए दबोच लिया। उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। भयभीत करते हुए मोबाइल से वीडियो बना ली। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। तब पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय हिंद कुमार सिंह के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को निर्देशित किया है कि उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना कराया जाना सुनिश्चित करें। कृत कार्यवाही से न्यायालय को सप्ताह के अंदर अवगत कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed