{"_id":"6780015cbe85ee7c560b87a0","slug":"accused-of-animal-and-bike-theft-arrested-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathars News: पशु व बाइक चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathars News: पशु व बाइक चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
Thu, 09 Jan 2025 10:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:33 PM IST
सार
6 दिसंबर को एटा रोड स्थित गांव उमरावपुर से दो बकरियां चोरी हो गई थीं। चोर ने बाइक एटा क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी।
विज्ञापन
पशु चोरी में आरोपी दबोचे
- फोटो : पुलिस
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने 8 जनवरी की रात्रि में क्षेत्र से पशु चोरी के तीन और बाइक चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाइक चोरी के आरोपी पर स्थानीय कोतवाली और बाराबंकी में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी 16 दिसंबर को एटा रोड स्थित गांव उमरावपुर से दो बकरियां चोरी हो गई थीं। पशु चोरी करने वाले कार में बैठकर क्षेत्र का चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को पीछा कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी जान मोहम्मद पुत्र इस्लाम, अरमान पुत्र नासिर, राशिद पुत्र जैनुद्दीन फिरोजाबाद के निवासी हैं और क्षेत्र में पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। यह लोग कार से भेड़ बकरियां चोरी पैंठ में बेचते हैं। इन लोगों ने उमरावपुर के अलावा हाथरस जंक्शन क्षेत्र से भी छोटे पशुओं की चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनके कब्जे से पुलिस को दो तमंचे और चोरी में प्रयुक्त कार मिली है। सबको जेल भेजा गया है। इस क्रम में कोतवाली के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी शेखू पुत्र अफसर अली को भी पुलिस ने बिना नंबर की बाइक और तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह बाइक एटा क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी। पकड़े गए शेखू पर स्थानीय कोतवाली के अलावा बाराबंकी में 11 मुकदमे चोरी, अपहरण और हत्या के प्रयास के दर्ज हैं। उसे भी जेल भेजा गया है।