फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   about cost of two crore planning approved for developement fo Sadabad rural area

सादाबाद में ग्रामीणों क्षेत्रों की विकास के लिए दो करोड़ की योजनाएं स्वीकृत

Wed, 09 Sep 2020 10:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
about cost of two crore planning approved for developement fo Sadabad rural area
बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि व उपस्थित ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में करीब दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में किसानों की समस्याओं, सिंचाई, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पशुपालन व मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डाला और मौजूद प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से सुझाव लिए।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख सुनीता चौधरी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है। सभी सदस्यगण ऐसी विकास की योजनाएं बनायें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। सभी क्षेत्र पंचायतों के वार्डों में विकास कराया जाएगा। उन्होंने स्वच्छता पर भी बल दिया और कहा कि वार्डों को साफ-सुथरा बनाने में ग्राम पंचायतें भी सहयोग करें। ब्लॉक प्रमुखपति और किसान नेता गिरेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में समानता के आधार पर विकास कार्य कराए गए हैं। ब्लॉक दफ्तर के सभागार का भी सौंदर्यीकरण कराया गया है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य जहां भी विकास की आवश्यकता हो, वहां बताएं, विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बीडीओ प्रतिमा निमेष ने कहा कि करीब दो करोड़ रुपये से ग्रामीण क्षेत्र में विश्राम स्थल, नालियां, प्रतीक्षालय, सामुदायिक शौचालय सहित अन्य काफी विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में प्रधान विजयपाल सिंह ने आवारा गोवंश के रखरखाव के लिए समितियां गठित करने की मांग उठाई। संचालन प्रभारी एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम ने किया। बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह व डॉ. प्रेमपाल सिंह ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूकता जगाई तो वहीं प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार शर्मा ने बाल विवाह, महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बी गोयल ने भी पशुओं के बीमा सहित अन्य कई योजनाओं के बारे में बताया। बैठक में यथार्थ चौधरी, कुलदीप गौतम, प्रधान हंवीर सिंह, ओमवीर सिंह, नेत्रपाल सिंह, हाकिम सिंह, उदयवीर सिंह, रवी प्रधान, श्यामवीर सिंह प्रधान, फॉरेस्ट रेंजर एसके उपाध्याय, बाल विकास अधिकारी, अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, अभियंता सिंचाई विभाग और सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed