{"_id":"59ce8e864f1c1b9d538b4faf","slug":"abbas-to-take-the-thirst-of-the-children-not-seen-to-take-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"न देखी गई बच्चों की प्यास, पानी लेने पहुंचे अब्बास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न देखी गई बच्चों की प्यास, पानी लेने पहुंचे अब्बास
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
मुहररम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके जानिसारों की शहादत की याद में शुक्रवार को भी मुहर्रम की आठवीं तारीख के मौके पर शहर में शिया और सुन्नी समुदायों ने अलम और छड़ों के अलग-अलग जुलूस निकाले।
कदीमी रास्तों से होते हुए यह जुलूस वहीं पहुंचकर तमाम हुए, जहां से इनकी शुरुआत हुई थी। मजलिसों में हजरत इमाम हुसैन और उनके जानिसारों की शहादत की दास्तां सुनाई गई। ऑल इंडिया शिया सोसायटी की सरपरस्ती में अंजुमने हैदरी की जानिब से मजलिस के बाद किला गेट से अलम का जुलूस निकाला गया।
मौलाना शहंशाह हुसैन जैदी ने कहा कि मुहर्रम की आठवीं तारीख इमाम हुसैन के भाई हजरत अब्बास की शहादत की याद में मनाई जाती है। यजीद ने पानी पर पहरा लगा रखा था। छोटे बच्चे पानी के लिए भी बेचैन थे। हजरत अब्बास बच्चों के लिए पानी लाने गए थे। यजीदी फौज ने उन्हें शहीद कर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर जुलूस में शामिल लोग मर्सिये और नौहे पढ़कर माहौल को गमगीन बना रहे थे, जबकि नौजवान छाती पीटकर मातम करते हुए इमाम हुसैन और उनके जानिसारों की शहादत पर रंज मना रहे थे। भ्रमण के बाद मातमी जुलूस इमाम बारगाह पहुंचकर समाप्त हुआ।
मौलाना शहंशाह हुसैन जैदी ने कहा कि इस्लाम ने हर मर्द और औरत पर इल्म हासिल करना फर्ज करार दिया है। इल्म के साथ अमल बहुत जरूरी है। इंसान इल्म से जो अच्छी बातें सीखता है, उस पर अमल करना भी निहायत जरूरी है। जुलूस में सदर हसन मोहम्मद, चांद मियां, मुवी, एजाज मेहंदी, कमर, तनवीर, सफदर, शुजा मोहम्मद, इमरान, बब्बू, रिजवान, मोहम्मद तकी, जीशान, ऐनुल, रजा मेहंदी, सैफी, जौली, जौनी, शीकर, मसरूर, शब्बर, बबली, वसीम, परवेज, साहिल, सलमान, जाहिद हुसैन, शेरू, सुर्खान, लड्डन, आबिद हुसैन, हामिद हुसैन, जव्वार हुसैन, रईस आदि थे।
----