फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A young man committed suicide due to stress

Hathras News: कर्ज वापस न मिलने से तनाव में आए युवक ने दी जान, आठ माह पहले ही हुई थी शादी

Sat, 13 Jun 2026 10:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 13 Jun 2026 10:04 PM IST
सार

पत्नी  शिल्पी का आरोप है कि खातीखाना में एक व्यक्ति कमेटी चलाता है। उस पर सोनू के एक लाख रुपये थे। रुपये न मिलने से उनका पति अवसाद में था। इसी तनाव में युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
A young man committed suicide due to stress
पोस्टमार्टम गृह पर बदहवास पत्नी शिल्पी, मृतक सोनू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला विद्यापति नगर में झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आर्थिक लेन-देन और मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने परिचित को एक लाख रुपये उधार दिए थे, जो काफी समय से वापस नहीं मिल रहे थे। परिजनों का कहना है कि इसी तनाव में युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


मोहल्ला विद्यापति नगर, मुरसान गेट निवासी सोनू शर्मा (32) कोमल कांप्लेक्स में भाजपा नेता देवेंद्र शर्मा की कपड़े की दुकान पर नौकरी करते थे। आठ महीने पहले ही उनकी शादी शिल्पी से हुई थी। पत्नी भी एक रेडीमेड की दुकान पर काम करती हैं। शनिवार को सोनू दुकान पर नहीं पहुंचा था। शनिवार की सुबह वह अपनी मां को खातीखाना स्थित ननिहाल छोड़कर घर आ गए।
विज्ञापन


पत्नी शिल्पी काम पर गईं थीं। दुकान पर न आने की जानकारी पर शिल्पी ने फोन किया, लेकिन सोनू ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी से सोनू से बात कराने के लिए बोला। दोपहर को पड़ोस के लोग उसके घर पहुंचे तो हैरान रह गए। सोनू फंदे से लटका था। जानकारी पर परिजन आनन-फानन घर पहुंचे। सोनू को उताकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल से पहुंची सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। शिल्पी का आरोप है कि खातीखाना में एक व्यक्ति कमेटी चलाता है। उस पर सोनू के एक लाख रुपये थे। रुपये न मिलने से उनका पति अवसाद में था। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed