{"_id":"66b41cee017e81a9f00c8187","slug":"a-woman-poured-petrol-during-a-protest-at-the-electricity-office-hathras-news-c-56-1-sknl1012-118458-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन, महिला ने उड़ेला पेट्रोल, विद्युतीकरण के लिए 50 हजार मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन, महिला ने उड़ेला पेट्रोल, विद्युतीकरण के लिए 50 हजार मांगने का आरोप
Thu, 08 Aug 2024 06:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:48 AM IST
सार
नाई का नगला स्थित हाजी कॉलोनी की महिलाएं मुरसान गेट स्थित उपखंड अधिकारी( प्रथम) के कार्यालय पर पहु़ंचीं। महिलाओं ने दफ्तर का घेराव करते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू किया। आरोप लगाया कि विद्युतीकरण कराने के लिए उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
विज्ञापन
मुरसान गेट बिजलीघर पर हंगामा कर रही महिला से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : स्वयं
विस्तार
मुरसान गेट स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पर 7 अगस्त की दोपहर हाजी कॉलोनी में विद्युतीकरण कराने के लिए प्रदर्शन कर रही महिलाओं में से एक ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं व अधिकारियों ने उसके हाथ से बोतल छीन ली और उसे समझाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
शहर के नाई का नगला स्थित हाजी कॉलोनी की महिलाएं 7 अगस्त दोपहर मुरसान गेट स्थित उपखंड अधिकारी( प्रथम) के कार्यालय पर पहुंच गईं। इन महिलाओं ने दफ्तर का घेराव करते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इनका आरोप था कि नाई का नगला स्थित हाजी कॉलोनी में विद्युतीकरण कराने के लिए उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
विज्ञापन
साथ ही कहा जा रहा है कि जब तक यह रुपये नहीं दिए जाते विद्युतीकरण नहीं होगा। उनका कहना है कि यह कॉलोनी करीब दस साल पुरानी है और बिना बिजली के लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसी बीच प्रदर्शन कर रही महिलाओं से एक महिला ने अपने शरीर पर पेट्रोल डाल लिया। बिजली विभाग के अधिकारियों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद यह महिलाएं यहां से वापस चली गईं।
विज्ञापन
बिना एस्टीमेट के ही महिलाएं कॉलोनी में विद्युतीकरण कार्य कराने की मांग कर रही हैं। पैसे मांगे जाने के आरोप पूरी तरह से गलत और निराधार हैं।-विशाल निषाद, एसडीओ, प्रथम, शहर।