फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A woman crossing the road crushed by a truck

Hathras Accident: गोबर डालने के लिए सड़क पार कर रही महिला को सरिया लदे ट्रक ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत

Sat, 03 Jan 2026 08:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 08:42 PM IST
सार

गीता देवी गोबर डालने के लिए निकली थीं। वह सड़क की दूसरी तरफ जा रही थीं। तभी सरिया से लदा खुला ट्रक बैक हो रहा था। चालक ने ध्यान नहीं दिया कि पीछे महिला सड़क पार कर रही है। चालक की लापरवाही से महिला ट्रक के नीचे आ गई और मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
A woman crossing the road crushed by a truck
मृतका गीता देवी और कुचलने वाला ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जंक्शन के गांव लच्छिमपुर पर सड़क पार कर रही एक महिला को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मथुरा-बरेली मार्ग स्थित गांव लच्छिमपुर की रहने वाली गीता देवी (46) सासनी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बहेटा में रसोइयां के पद पर 12 साल से तैनात थीं। 

विज्ञापन


3 जनवरी की दोपहर गीता देवी गोबर डालने के लिए निकली थीं। नोहरे से गोबर लेकर वह सड़क की दूसरी तरफ जा रही थीं। तभी सरिया से लदा खुला ट्रक बैक हो रहा था। चालक ने ध्यान नहीं दिया कि पीछे महिला सड़क पार कर रही है। चालक की लापरवाही से महिला ट्रक के नीचे आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर अफरा-तफरी मची गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा ट्रक को कब्जे में लिया। ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने अपने पीछे पति व तीन बच्चों को छोड़ा है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि लच्छिमपुर के निकट ही एक फैक्टरी का निर्माण कार्य चल रहा है। ट्रक सरिया लेकर उसी फैक्टरी में जा रहा था। बीच में बैक करने के दौरान हादसा हुआ। एसओ हाथरस जंक्शन ललित शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed