{"_id":"67c49e170de6db1e4002dbeb","slug":"a-tractor-trolley-laden-with-potatoes-crushed-a-teenager-riding-a-bicycle-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Sun, 02 Mar 2025 11:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:36 PM IST
सार
रूपेश घर से 1 मार्च की शाम गेहूं पिसवाने के लिए साइकिल से गांव पवलोई गया था। चक्की पर गेहूं डालकर वह अपने घर लौट रहा था। रास्ते में आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव पवलोई के निकट 2 मार्च को आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। सड़क हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर का निवासी दीपेश का बेटा रूपेश (13) अपने घर से 1 मार्च की शाम गेहूं पिसवाने के लिए साइकिल से गांव पवलोई गया था। चक्की पर गेहूं डालकर वह अपने घर लौट रहा था। रास्ते में आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन