फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A ruckus in front of Sadhvi Prachi, fiercely sloganeering

साध्वी प्राची के सामने हंगामा, जमकर नारेबाजी

Mon, 04 Jun 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 04 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
 A ruckus in front of Sadhvi Prachi, fiercely sloganeering
हाथरस .. हादसे में मारे गए राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के जिला प्रभारी के घर ढांढस बंधाने पहुंची साध्वी प्राची के खिलाफ नाराजगी जताते लोग। - फोटो : Amar Ujala
शिकोहाबाद में सड़क हादसे में मृत राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के जिला संयोजक शिवम वशिष्ठ के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए साध्वी प्राची सोमवार रात यहां पहुंचीं। साध्वी प्राची शिवम के परिजनों से मिलीं और उसकी मां व अन्य परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शिवम की मौत को लेकर साध्वी के सामने कुछ तथ्य रखने की कोशिश की तो साध्वी ने उन्हें अनसुना कर दिया। इससे वहां मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में गुस्सा पनप गया। इन कार्यकर्ताओं ने वहां नारेबाजी कर दी। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि साध्वी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। हंगामा होते देख साध्वी वहां से निकल गईं।
विज्ञापन


बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत मिश्र का कहना है कि वह साध्वी को यह बताना चाहते थे कि प्रथमदृष्टया जिस व्यक्ति ने शिकोहाबाद में हुई दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी थी, उस व्यक्ति ने शिकोहाबाद में उन्हें बताया कि दुर्घटना के दौरान शिवम वशिष्ठ बेहोशी की हालत में थे। कार चला रहे दीपक शर्मा स्वस्थ खड़े थे और बातचीत भी कर रहे थे। उन्होंने पहले कार में बैठे अपने परिजनों को टेंपो द्वारा पहले इलाज के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद गंभीर हालत में शिवम को इलाज के लिए भेजने की जल्दी नहीं की गई। जब तक एंबुलेंस आई, तब तक शिवम के प्राण निकल चुके थे। प्रशांत का कहना है कि इस बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति से फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वह साध्वी प्राची को सुनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आरोप है कि साध्वी इस पर भड़क गईं और कार्यकर्ताओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगीं। साध्वी की बातें सुनकर कार्यकर्ता बिफर उठे। उन्होंने वहां शिवम वशिष्ठ अमर रहें और शिवम वशिष्ठ जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। हंगामा बढ़ते देख वहां पुलिस की अभिसूचना इकाई के अधिकारियों ने साध्वी के काफिले को वहां से रवाना करवा दिया।

-------

हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़े भाजपा 
हाथरस। शिवम के परिजनों को ढांढस बंधाने आईं साध्वी प्राची ने पत्रकारों से संक्षिप्त मुलाकात में कहा कि अगर भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी तो उसे गोरखपुर, फूलपुर, कैराना और नूरपुर जैसे नतीजे ही मिलेंगे। उसे अपने असली हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर ही चुनाव मैदान में उतरना चाहिए। उनसे पूछा गया कि हिंदू कार्यकर्ता शिवम की मौत पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट किए जा रहे हैं तो उनका कहना था कि ऐसा करने वाले लोग गंदी मानसिकता के हैं और वह लाशों पर राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed