फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A lot blow up the city, Holi's funeral city

खूब उड़ा गुलाल, होली की मस्ती में डूबा शहर

Thu, 01 Mar 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 01 Mar 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
 A lot blow up the city, Holi's funeral city
हाेली - फोटो : Amar Ujala
बृज की देहरी के नाम से मशहूर हाथरस गुरुवार को पूरी तरह होली की मस्ती में सराबोर हो गया। हुरियारों की टोलियों ने सुबह से लेकर देर रात तक जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। हर गली-मोहल्ले में ठंडाई छानी गई।
विज्ञापन


कहीं भंग की तरंग तो कहीं शराब सुरूर में हुरियारे मौज-मस्ती करते हुए दिखाई दिए। छोटे बच्चों ने भी एक-दूसरे पर जमकर रंग उड़ेला। गली-मोहल्लों में होलिका दहन को लेकर विशेष उत्साह था। बृज क्षेत्र से जुड़े रहने के कारण हाथरस में होली का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


गुरुवार को होली के दिन हर किसी ने होली का जमकर लुत्फ उठाया। दोपहर तक तो लोगों ने बाजारों में खरीदारी की और होली के पकवानों की तैयारी की। होलिका दहन के लिए भी घरों के अलावा गली-मोहल्लों में भी तैयारी की गई। होलिका दहन के लिए कई स्थानों पर तो आखिरी समय में लकड़ियां रखवाई गईं। शाम होते-होते समय के मुख्य बाजार भी बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुरियारों की टोलियों बाइक पर फर्राटा भरते हुए और पैदल ही शहर में घूम-घूमकर धमा-चौकड़ी मचा रही थीं। शुक्रवार को धुलेंड़ी के मौके पर सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे शहर में होली का हुड़दंग मचेगा। इसके लिए हुरियारों ने पूरी तैयारी कर रखी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed