{"_id":"65205f6114bb81c57905db8e","slug":"a-dealers-bag-full-of-rs-6-lakh-stolen-in-the-market-hathras-news-c-63-1-sali1025-710-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मंडी में आढ़तिया का छह लाख रुपये से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मंडी में आढ़तिया का छह लाख रुपये से भरा बैग चोरी
Sat, 07 Oct 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
मंडी समिति स्थित आढ़ती शिव सिंह की कार का शुक्रवार की दोपहर में शीशा तोड़कर चार छह लाख रुपये से भरा बैग ले गए। इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है। आढ़तियों ने इस घटना पर रोष जताया है और मंडी परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।
मंडी में शिव एंड कंपनी के नाम से गांव सराय निवासी शिव सिंह यादव आढ़त का काम करते हैं। शुक्रवार की दोपहर 11 बजे वह बैंक से छह लाख रुपये निकालकर लाए थे। रुपयों से भरा बैग उन्होंने कार की पिछली सीट पर रख दिया। इसके बाद वह किसानों से धान की खरीद में लग गए। दोपहर एक बजे जब उन्हें रुपयों की आवश्यकता हुई तो वह कार से रुपये लेने गए।
उन्होंने देखा कि कार का शीशा टूटा पड़ा है और उसमें रखा छह लाख रुपये से भरा बैग गायब है। तत्काल उन्होंने शोर मचाया तो वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। आढ़तियों का कहना है कि वर्तमान में मंडी धान की खरीद चल रही है। सैकड़ों किसान मंडी में रहते हैं। मंडी में कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहता है। इससे चोर-उचक्के अक्सर रात में मौका पाकर चोरी को अंजाम दे देते हैं। कई बार पुलिस अधिकारियों से यहां चौकी बनाने की मांग की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इस कारण चाेरों के हौसले बुलंद हैं।