फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A criminal absconding with a reward of Rs 15,000 under Gangster Act arrested

Hathras News: गैंगस्टर एक्ट में फरार 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

Mon, 08 Jan 2024 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 08 Jan 2024 01:35 AM IST
सार

हाथरस के हसायन में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंगस्टर एक्ट में 15 हजार का इनामी बदमाश एनएच एटा रोड के गांव रतिभानपुर के ब्रिज से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
A criminal absconding with a reward of Rs 15,000 under Gangster Act arrested
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोतवाली हाथरस पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार एक 15 हजार के इनामी बदमाशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बदमाश शौबी फिरोजाबाद तथा हाथरस में वारदात के बाद जेल की हवा खा चुका है।

विज्ञापन


कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शौबी यादव उर्फ शौबीर पुत्र वीरेंद्र निवासी नगला धनी कोतवाली जसराना फिरोजाबाद एक शातिर पेशेवर अपराधी है। उस पर जनपद फिरोजाबाद में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


हाथरस के हसायन में इसने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिले में इस पर गैंगस्टर एक्ट लगा था। पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि वह वारदात करने के फिराक में यहां घूम रहा है। सूचना पर उससे एनएच एटा रोड के गांव रतिभानपुर के ब्रिज से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed