{"_id":"7-17841","slug":"Hathras-17841-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की मस्ती में झूमे वकील और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की मस्ती में झूमे वकील और कर्मचारी
Hathras
Updated Sun, 16 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा किला स्थित दाऊजी मेला पंडाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बाहर से आए कलाकारों ने भी फिल्मी गीतों पर डांस कर सभी का मनोरंजन किया। न्यायिक अधिकारी भी शामिल हुए। अधिवक्ताओं और न्यायिक अधकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं। गायकों ने होली गीत और सदाबहार गाने गाकर सभी का भरपूर मनोरंजन किया। महिला कलाकारों ने डांस कर वकीलों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इधर, राज्य कर्मचारी महासंघ, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ और लेखपाल संघ का संयुक्त होली मिलन समारोह हनुमान वाटिका में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सभी विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाने के बाद गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा, राज्य कर्मचारी महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी, मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष टीकाराम पाल, रवेंद्र सिंह यादव, इंद्रमोहन गौड़, कलेक्ट्रेट संघ अध्यक्ष राहुल सिंह, शीतल प्रसाद शर्मा, लेखपाल संघ अध्यक्ष महेश शर्मा, सफाई कर्मचारी संघ के वारिस अंसारी आदि थे।
विज्ञापन