{"_id":"5b50e9a24f1c1b48748b5e17","slug":"71532029346-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस रंगोली के तत्वावधान में ग्रुप की सदस्याआें ने आगरा रोड पर पॉलिथीन बहिष्कार, पर्यावरण बचाओ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रुप द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। ग्रुप की अध्यक्ष दीपिका वार्ष्णेय ने इस मौके पर पालिकाध्यक्ष का बुके भेंटकर स्वागत किया।
ग्रुप की ओर से मुख्य अतिथि आशीष शर्मा द्वारा धूप से बचने के लिए ठेले औ धकेल वालों को छाता और कपड़े के थैले वितरित किए गए। बाजार में सामान खरीदने आने वाले लोगों से भी दैनिक जरूरतों की चीजें कपड़े के थैले में लाने ले जाने की अपील की गई। अभियान में बौहरे ब्रजमोहन शर्मा, अशोक कुमार, गुंजन दीक्षित, कपिल अग्रवाल, दीपिका वार्ष्णेय, एकता अग्रवाल, इला जैन, नमृता वार्ष्णेय, डॉ. ममता कौशल, रीना बंसल, पूजा वार्ष्णेय, माधवी पाठक, शालिनी शर्मा, शैफाली शर्मा, पारुल रिचा, ऋषिका, टिंकल, आदि उपस्थित रहीं।