फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   701 candidates appeared for high school and intermediate examinations in the district.

Hathras News: महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी

Sun, 08 Mar 2026 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 08 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
701 candidates appeared for high school and intermediate examinations in the district.
वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करतीं जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण की सचिव। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : samvad
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने शनिवार को वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर संचालित सेवाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति और पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एक पीड़िता भी केंद्र पर उपस्थित मिली, जिससे सचिव ने उसकी समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी ली। केंद्र की साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया गया, जो संतोषजनक पाई गईं। सचिव ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि उन्हें समय पर कानूनी, चिकित्सकीय और पुलिस सहायता मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर पर एक पराविधिक स्वयंसेवक की ड्यूटी भी लगाई जाती है, जो आने वाले पीड़ितों को विधिक जागरूकता और सहायता उपलब्ध कराने में मदद करता है। संचालिका को निर्देश दिए गए कि केंद्र पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि मामलों को प्रीलिटिगेशन स्तर पर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed