फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   रेनगन स्प्रिंकलर के जरिए किसान कर सकेंगे आधुनिक संसाधनों से सिंचाई

रेनगन स्प्रिंकलर के जरिए किसान कर सकेंगे आधुनिक संसाधनों से सिंचाई

Sun, 12 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
रेनगन स्प्रिंकलर के जरिए किसान कर सकेंगे आधुनिक संसाधनों से सिंचाई
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को नई तकनीक के सिंचाई संसाधनों से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। अब रेनगन स्प्रिंकलर योजना के तहत शासन ने उद्यान और कृषि विभाग का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा नामित एजेंसियों के जरिए किसान संसाधनों की खरीद कर इन्हें अपने खेतों में लगा सकता है। शासन स्तर से दोनों विभागों को कुल 486 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई संसाधनों को लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

खेतों में उपकरण लगने के बाद विभाग मौके पर जाकर इनका सत्यापन करेगा और किसान से सभी उपकरणों के बिल लेगा। इन दस्तावेजों को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद शासन स्तर से सीधे किसान के खाते में 80 फीसदी अनुदान भेजा जाएगा। इन उपकरणों को लगाने से पहले किसान को सिंचाई या उद्यान विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन


विभाग की अनुमति मिलने के बाद ही किसान इन संसाधनों को खेत में लगा सकता है। अब तक उद्यान विभाग में 58 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। उद्यान निरीक्षक आरएस भारती ने बताया कि उद्यान विभाग के लक्ष्य के सापेक्ष 86.3 हेक्टेयर भूमि पर संसाधनों को लगाने का प्रस्ताव विभाग के पास आ चुका है। इस योजना का उद्देश्य है किसान की फसल सिंचाई के साधनों के अभाव में सूख नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed