{"_id":"5c6866abbdec2211ac1af731","slug":"31550345899-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस।
ब्लॉक सिकंदराराऊ में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी को डीपीआरओ बनवारी सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वही ग्राम पंचायत अधिकारी को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए गए हैं। अग्रिम आदेश तक माह फरवरी का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
नोटिस के माध्यम से आरोप है कि ग्राम पंचायत बढ़ानूं में निरीक्षण किया गया तो यह सामने आया कि ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद उपाध्याय यदाकदा ही उपस्थित होते हैं, जबकि प्रभारी मंत्री के निर्देशों के क्रम में समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को अपना मुख्यालय पर निवास करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में यह भी अंकित किया गया है कि ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा अलीगढ़ से आवागमन किया जाता है।
वहीं ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों का विवरण, रोस्टर और सफाई कर्मी का रोस्टर वाली वॉल पेंटिंग नहीं कराई गई है। यहां तक कि ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत ग्राम पंचायत में कोई भी कार्य नहीं कराया गया है। इन लापरवाही को देखते हुए डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिए हैं।