फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brick kiln will Stopped in Hathras

बिना अनुमति चल रहे भट्टे को बंद कराएं

Thu, 15 Jun 2017 11:37 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Brick kiln will Stopped in Hathras
ब्यूरो, अमर उजाला हाथरस।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने सिकंदराराऊ के मथुरापुर गांव में बिना अनुमति चल रहे ईंट भट्टे के खिलाफ धारा 31 ए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस धारा के तहत प्रशासन भट्टे का संचालन बंद करा सकता है। एडीएम ने यह निर्देश एसडीएम सिकंदराराऊ को दिए हैं।

एडीएम ने क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ के पत्र का हवाला देते हुए बिना परमीशन के संचालित श्रीर्जी इंट उद्योग मथुरापुर सिकंदराराऊ को धारा 31 ए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस कार्रवाई से उनको भी अवगत कराए जाने को कहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मथुरापुर में चल रहे श्रीजी ईंट उद्योग के मानक के प्रतिकूल संचालित किए जाने की शिकायत दिनेशचंद वार्ष्णेय निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिम सिकंदराराऊ ने की थी। शिकायत के बाद क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ ने इस भट्टे को 2017 में संचालित किए जाने की परमीशन नहीं दी, फिर भी इसका संचालन बदस्तूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई वैधानिक कार्रवाई अमल में नहीं लाए जाने की शिकायत भी डीएम से की थी। इसके बाद एडीएम ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने एसडीएम को कार्रवाई कर इस कार्रवाई से उनके कार्यालय को भी अवगत कराने के निर्देश जारी किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed