{"_id":"65106cca5dd3201bd80c7818","slug":"27-fever-patients-found-in-nagla-paupa-of-hathras-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नगला पौपा में मिले बुखार के 27 मरीज, 55 घरों का किया था सोर्स डिडक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नगला पौपा में मिले बुखार के 27 मरीज, 55 घरों का किया था सोर्स डिडक्शन
Sun, 24 Sep 2023 10:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:37 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 55 घरों का सोर्स डिडक्शन किया, जिसमें 27 लोगों में बुखार पाया गया। मरीजों की स्लाइड बनाई गई । डेंगू के सात एवं मलेरिया की सात स्लाइड बनाई गई। सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गईं।
विज्ञापन
बुखार
- फोटो : istock
विस्तार
हाथरस के सासनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को गांव नगला पौपा में बुखार फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य शिविर लगाया। गांव में घूम कर आशा कार्यकर्ता ने मरीजों को शिविर के बारे में बताया। शिविर में पहुंचे मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन
टीम ने 55 घरों का सोर्स डिडक्शन किया, जिसमें 27 लोगों में बुखार पाया गया। मरीजों की स्लाइड बनाई गई । डेंगू के सात एवं मलेरिया की सात स्लाइड बनाई गई। सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गईं। टीम ने ग्रामीणों को डेंगू एवं मलेरिया से बचाव के उपाय बताए। कहा कि, फुल बाजू के कपड़े पहनें, अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें, बुखार आने पर चिकित्सक को दिखाएं। टीम में डॉक्टर अलका सेंगर, एलए कैलाश चंद एवं आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन