फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   269 ??beneficiaries were able to double pensions

269 लाभार्थी पा रहे थे दोहरी पेंशन

Wed, 27 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। वृद्धावस्था पेंशन में एक बार फिर जालसाजी का खुलासा हुआ है। जिले में 269 वृद्धों द्वारा दोहरी पेंशन का लाभ लिया जा रहा था। सभी तरह की पेंशन का रिकॉर्ड ऑनलाइन होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। यह लम्बे समय दोहरी पेंशन पाकर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे थे। डीएम शमीम अहमद खान ने इस प्रकार पेंशन का लाभ पाने वालों की एक-एक पेंशन बंद करा दी है।

डीएम शमीम अहमद ने बताया कि गरीब, निशक्त एवं आर्थिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर महिला एवं पुरुषों को शासन की ओर से वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन दी जाती है। इन तीनों योजनाओं से जिले में करीब 46 हजार लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है, लेकिन जिले में 269 लोगों द्वारा इन योजनाओं का गलत ढंग से लाभ उठाया जा रहा था। संदिग्ध पेंशनार्थी योजनाओं का डाटा ऑनलाइन करने के बाद पकड़े गए हैं। पेंशनार्थी दो योजनाओं से सरकारी पेंशन पा रहे थे। 

डीएम ने बताया बताया कि पेंशन के लिए पात्रता वालों का नाम पहले बीपीएल सूची में होना अनिवार्य था, लेकिन अब शासन ने इस अनिर्वायता को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले उन परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किया गया था, जिनकी आय ग्रामीण क्षेत्र में 19 हजार एवं शहरी क्षेत्र में 24 हजार थी, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र में इसे बढ़कार 46 हजार एवं शहरी क्षेत्र के लिए 56 हजार रुपये वार्षिक कर दिया गया है।

-------

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed