{"_id":"63da753bbe1ffe7b63588292","slug":"256-bags-of-government-ration-rice-recovered-from-flour-mill-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आटा चक्की से सरकारी राशन के चावल के 256 कट्टे बरामद, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आटा चक्की से सरकारी राशन के चावल के 256 कट्टे बरामद, मुकदमा दर्ज
Wed, 01 Feb 2023 07:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:50 PM IST
सार
हाथरस में 31 जनवरी को श्री गिर्राज आटा चक्की से सरकारी राशन के चावल के 256 कट्टे बरामद किए है। इस मामले में दो नामजदों के खिलाफ राशन के चावल की कालाबाजारी करने की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। 31 जनवरी की देर रात मुखबिर की सूचना पर तहसीलदार व पूर्ति विभाग की टीम ने शहर की श्री गिर्राज आटा चक्की से सरकारी राशन के चावल के 256 कट्टे बरामद किए है। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक यतीश चंद्र गुप्ता ने कोतवाली सदर में दो नामजदों के खिलाफ राशन के चावल की कालाबाजारी करने की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जिले में चावल माफियाओं के आगे प्रशासन के इंतजाम बौने साबित हो रहे हैं। जिले में पिछले कई महीनों में सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी करने के कई मामले सामने आए हैं। 31 जनवरी की देर रात एसडीएम सदर को शहर की श्री गिर्राज आटा चक्की पर सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर एसडीएम के निदे्रश पर तहसीलदार सुशील कुमार, आपूर्ति लिपिक अश्वनी कुमार मौके पर पहुंच गए। छापेमारी के दोरान मौके पर चक्की के पीछे की ओर अंदर प्लास्टिक के कट्टों में चावल भरे हुए पाए गए।
विज्ञापन
आटा चक्की संचालक गिर्राज किशोर ने टीम को बताया कि वह चावल विक्की वालों से खरीदता है। इसके बाद एकत्रित कर इन चावलों को बेच देता है। इसके बाद चावल के कट्टों की गिनती कराई गई। 1 फरवरी यानि बुधवार की सुबह 256 चावल के कट्टों को नजदीकी राशन डीलर कमलेश वार्ष्णेय की सुपुर्दगी में दे दिया गया । इसी दौरान एक विक्की पर 9 कट्टे चावल लेकर धर्मेंद्र कुमार नामक व्यक्ति भी मौके पर आ गया है। उसने टीम को बताया कि वह राशन कार्डधारकों से 14 व 15 रुपये किलो के भाव में चावल की खरीद करता है।
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि गिर्राज किशोर द्वारा प्रथम दृष्टया सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी करने का मामला प्रतीत हो रहा है। इस मामले में गिर्राज किशोर निवासी खाती खाना व धर्मेंद्र कुमार निवासी भड़ा खुर्द के खिलाफ कोतवाली सदर में राशन की कालाबाजारी किए जाने के संबंध में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।