फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   213 assistant teachers and 50 teachers will be transferred from the district

Hathras News: जिले से हो सकेंगे 213 सहायक अध्यापकों व 50 अध्यापकों के तबादले

Mon, 12 Jun 2023 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
213 assistant teachers and 50 teachers will be transferred from the district
बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले के लिए आवेदन की प्रक्रिया नौ जून से शुरू हो गई। जिले में भी शिक्षक मनचाहे जनपद में तबादले के लिए आवेदन कर रहे हैं। इस प्रक्रिया के तहत जिले से 213 सहायक अध्यापकों व 50 प्रधानाध्यापकों के तबादले हो सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 14 जून तक चलेगी।
विज्ञापन





जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में अंतर्जनपदीय तबादले से शिक्षकों की संख्या में कमी आ सकती है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित पोर्टल पर तबादले के लिए शिक्षक व शिक्षिकाओं ने आवेदन लेना शुरू कर दिया गया है। जिले से 213 सहायक अध्यापक और 50 प्रधानाध्यापक दूसरे जनपद में तबादला होकर जाएंगे, जबकि इतने ही शिक्षक और प्रधानाध्यापक अन्य जनपद से गृह जनपद में आ सकेंगे।
विज्ञापन




इन तबादलों से बेसिक शिक्षा विभाग का यहां जिले में गणित बिगड़ सकता है। शिक्षकों के आवेदन के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अभिलेखों का सत्यापन एवं डाटा लॉक किए जाने की प्रक्रिया 10 जून से 18 जून तक पूरी होगी। इसके बाद 19 से 22 जून तक एनआईसी से तबादले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थानांतरित शिक्षक-शिक्षिकाओं को 27 जून से कार्यमुक्त किए जाने की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 जून से ही स्कूल भी खुल जाएंगे, जिससे कार्यमुक्त होने में दिक्कत न हो। आवेदन में शिक्षक अधिकतम सात जिलों का विकल्प भर सकेंगे, लेकिन न्यूनतम एक जिले का विकल्प भरना अनिवार्य होगा। पारस्परिक तबादले से शिक्षकों को ज्यादा आसानी होती है। वह जिस जिले के शिक्षक के साथ आवेदन करते हैं, वही जिला मिल जाता है।





9 जून से तबादले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षक पूरी ध्यानपूर्वक आवदेन करें। शिक्षक हड़बड़ी में आवेदन कर रहे हैं। इस वजह से वेबसाइट पर लोड अधिक है, लेकिन विभाग ने पर्याप्त समय दिया है।

-राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed