{"_id":"5cddadeebdec220772689e7b","slug":"181558031854-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्कासित राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्कासित राष्ट्रीय महासचिव के खिलाफ राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंकुर गौड ने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ गुरूवार को कोतवाली पर संगठन से निष्कासित राष्ट्रीय महासचिव अनिल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के संबंध में तहरीर दी।
जिलाध्यक्ष रमाशंकर उर्फ अनुपम श्रोती द्वारा दी गई तहरीर में कहा कि उनका संगठन पंजीकृत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी हैं। आरोप लगाए कि अनिल सिंह निवासी अर्जुनपुर इटौंजा लखनऊ पूर्व में वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव थे, लेकिन वह संगठन विरोधी कार्यों में लिप्त थे, इस वजह से उन्हें वाहिनी के सभी दायित्वों से हटाकर निष्कासित कर दिया गया था।
निष्कासित हो जाने के बाद वह वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संगठन की प्रतिष्ठा के विरूद्ध कार्य कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्होने संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया है। इस दौरान मौजूद लोगों में लोकेश बधौतिया व अन्य थे।