फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सरकार ने अपनी विफलता छिपाने के लिए की थी एयर स्ट्राइक- रामवीर उपाध्याय

सरकार ने अपनी विफलता छिपाने के लिए की थी एयर स्ट्राइक- रामवीर उपाध्याय

Wed, 13 Mar 2019 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने अपनी विफलता छिपाने के लिए की थी एयर स्ट्राइक- रामवीर उपाध्याय
---आगरा और अन्य केंद्रों के लिए महत्वपूर्ण---
विज्ञापन


फोटो
हेडिंग
सरकार ने अपनी विफलता छिपाने के लिए की थी एयर स्ट्राइक: रामवीर
क्रासर
हाथरस में बसपा, सपा और रालोद गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले पूर्व ऊर्जा मंत्री
सीमा उपाध्याय फतेहपुर सीकरी से लड़ें चुनाव, प्रचंड बहुमत से जीतेंगी चुनाव: रामजीलाल सुमन
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। बसपा के कद्दावर नेता और सूबे के पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विदेश से कालाधन नहीं ला पाई, न ही युवाओं को रोजगार मिला। किसानों की फसलों का मूल्य भी ड्योढ़ा नहीं हुआ। सरकार ने अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए एयर स्ट्राइक की थी। उन्होंने कहा कि बहन जी और अखिलेश यादव जिसकी सरकार चाहेंगे, उसकी केंद्र में सरकार बनेगी। मथुरा रोड स्थित शिवा गार्डन में बुधवार को गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि समीकरण अच्छा बना है। सपा, बसपा और रालोद का खूब वोट है। जब से राजनीति में आया हूं, दुर्भाग्य यह रहा कि हमारा कोई साथी दिल्ली नहीं पहुंचा है। जब सरकार बनी तो सर्वांगीण विकास के पूरे प्रयास किए गए। पहली बार विधायक व मंत्री बना तो जिले में हजारों करोड़ों रुपये के काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि रामवीर उपाध्याय मजबूत हो, इसके लिए सुमन जी के लिए काम करना है। भाजपा के बहरूपिये आपके बीच में आएंगे। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। माहौल और गठित पक्ष में निश्चित चुनाव जीतेंगे। साइकिल पर बटन दबा देना, काम और स्वाभिमान की जिम्मेदारी रामवीर उपाध्याय की होगी।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन ने कहा कि सीमा उपाध्याय रामवीर उपाध्याय के फतेहपुर सीकरी से हटने से मुझे बहुत तकलीफ हुई है। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा थी है कि सीमा उपाध्याय एमपी बनकर लोकसभा में जाएं। उन्होंने कि यदि फतेहपुर सीकरी से सीमा उपाध्याय चुनाव हारीं तो मैं राजनीति छोड़ने को तैयार हूं। इन्हें किसी ने गलत सूचना दी है। वहां प्रचंड बहुमत से गठबंधन का प्रत्याशी जीतेगा। ऐसे में सीमा उपाध्याय गठबंधन से चुनाव लड़ेंगी, वहीं जितेंगी। रामवीर उपाध्याय और बहन जी इस पर विचार करें। फतेहपुर सीकरी जाकर चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि राजनीति व्यापार नहीं है। जनता और नेता रिश्तों के बीच का आधार होता है। दोनों के बीच विश्वास यह होना चाहिए कि बुरे वक्त में पीठ नहीं दिखाएं। कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है। वही चुनाव जीतता है। इस चुनाव में आप और हम भाजपा नाम बीमारी की को खत्म करेंगे। अतिथियों का अभिषेक शर्मा, दिनेश दीक्षित कपिल मोहन गौड़ आदि ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्षता बांके लाल दीक्षित ने की और संचालन मित्रेश चतुर्वेदी एवं कपिल मोहन गौड़ ने किया। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, केके दीक्षित, बौबी दीक्षित, गिरीश पचौरी, बनी सिंह बघेल, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, गणेश पंडित, रामनाथ कौशिक, दिनेश चंद्र, राजू वाल्मीकि, विनोद प्रेमी, रामनारायण काके, बबलू यादव, फजलुर्रहमान, महेंद्र सोलंकी, तेजवीर सिंह सिसौदिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed