फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सॉफ्टवेयर अपडेट ने फिर से अटकाए मनरेगा के काम

सॉफ्टवेयर अपडेट ने फिर से अटकाए मनरेगा के काम

Sun, 11 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर अपडेट ने फिर से अटकाए मनरेगा के काम
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। शासन स्तर से मनरेगा के तहत कामों की देखरेख ओर क्रियान्वयन के लिए ‘भुवन’ सॉफ्टवेयर को अपडेट किया गया है। अपडेट होने के बाद एक बार फिर से इस सॉफ्टवेयर पर आईडी जेनरेट होने में दिक्कतें आनी शुरू हो गई हैं।

इस कारण ग्राम पंचायतों में होने वाले कामों में अड़चनें पैदा हो गई है। फिलहाल इस समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों की ओर से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। पिछले दिनों सॉफ्टवेयर अपडेट के दौरान इसी प्रकार की दिक्कतें आई थी, लेकिन उच्चाधिकारियों की ओर से इन्हें दूर करा दिया गया था।
विज्ञापन


अब फिलहाल इस समस्या के होने के कारण मनरेगा के तहत होने वाले कामों में रुकावट पैदा हो गई। वर्क आईडी जेनरेट नहीं होने के कारण मस्टररोल भी जारी नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण से ग्रामीणों को रोजगार मुहैया नहीं हो पा रहा है। हालांकि पुरानी वर्क आईडी के आधार पर कामों को पूरा किया जा रहा है। अब विभागीय अधिकारी सॉफ्टवेयर के सुचारु रूप से चलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed