{"_id":"5b8596dc42c7924632549f5a","slug":"161535481564-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधों पर अंकुश लगाना होगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधों पर अंकुश लगाना होगी प्राथमिकता
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
बागपत के एसपी जयप्रकाश अब हाथरस जिले के नए एसपी होंगे। शासन ने मंगलवार की देर शाम यह आदेश किया है। नए एसपी मूलरूप से संतकबीर नगर के निवासी हैं। वह वर्ष 1990 के पीपीएस अधिकारी हैं।
उसके बाद विभिन्न जनपदों में तैनाती के बाद पिछले साल 2017 में उनकी एसपी के रूप में बागपत जिले में पहली तैनाती हुई। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप काम करना कर अपराधों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उनका कहना है कि हाथरस जिले में इससे पहले कभी तैनाती नहीं हुई है। वह यहां आकर स्थिति को समझेंगे। इधर, अभी यह तय नहीं है कि वह कब चार्ज लेंगे वहीं यहां तैनात एसपी घुले सुशील चंद्रभान को शासन ने मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ से संबद्ध किया है। जिसे लेकर खासी चर्चाएं भी रहीं। घुले ने पिछले वर्ष 13 अप्रैल 2017 में इस जिले में एसपी के रूप में कार्यभार संभाला था।