फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   16 green rosewood trees were cut down

हरियाली की हत्या: शीशम के 16 पेड़ों पर चली आरी, गांव पहुंची वन विभाग के अधिकारी, नहीं मिले पेड़ काटने वाले

Sat, 04 May 2024 03:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 May 2024 03:03 AM IST
सार

हाथरस जंक्शन के गांव पहाड़पुर के निकट गांव गढ़ी सिंघा में 16 शीशम के हरे पेड़ों पर आरी चला दी गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी तो अधिकारियों ने दौड़ लाग दी। मौके पर अधिकारियों के पहुंचने तक लकड़ी माफिया वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन
16 green rosewood trees were cut down
कटे पड़े हरे पेड़ - फोटो : वन विभाग

विस्तार

प्रदेश स्तर से हर साल हाथरस जनपद में लाखों पौधों लगवाए जा रहे हैं, लेकिन लकड़ी माफिया हरियाली के दुश्मन बने हुए हैं। लगातार अवैध कटान के मामले सामने आ रहे हैं। 3 मई को हाथरस जंक्शन के गांव गढ़ी सिंघा में दिन-दहाड़े 16 पेड़ों पर आरी चला दी गई है। सूचना पर अधिकारियों तो पहुंचे, लेकिन काटने वाला एक भी हाथ नहीं लगा। 

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन के गांव पहाड़पुर के निकट गांव गढ़ी सिंघा में 3 मई सुबह से 16 शीशम के हरे पेड़ों पर आरी चला दी गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी तो अधिकारियों ने दौड़ लाग दी। मौके पर अधिकारियों के पहुंचने तक लकड़ी माफिया वहां से फरार हो गए। अधिकारियों की ओर से मौके पर पड़ी मिली लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों की मानें तो इस तरह के मामले पहले भी जनपद में सामने आए हैं। वन विभाग कार्रवाई भी कर रहा है, लेकिन रोकथाम नहीं हो पा रही। वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार गौड़ ने बताया कि मौके पर पहुंच कर लकड़ी कब्जे में ले ली गई है। खेत स्वामी का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed