फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   16 clarinet again reverberate

16 से फिर गूंजेगी शहनाई 

Wed, 06 Apr 2016 12:10 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। बैंड बाजा और बारात की धूम एक बार फिर से मचने लगेगी। करीब सवा महीने बाद इसी माह की 16 तारीख से जिले भर में शादी की शहनाई गूंजने लगेगी। शादी समारोह का यह दौर अप्रैल के अंत तक चलेगा। 
विज्ञापन


पहले होलिका अष्टक और फिर पंचक लगने के कारण 11 मार्च को ही शुभ कार्यों पर ब्रेक लग गया था, लेकिन अब चैत्र नवरात्रों के समाप्त होते ही 16 अप्रैल से शादियों के लिए शुभ मुहूर्त भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में किसी के घर में शादी समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं तो किसी के घर में किसी अन्य समारोह की। बाजारों भी शादी समारोह के लिए तैयार हो चुके हैं। दुकानों पर आवश्यकता के अनुसार सामान का स्टॉक किया गया है। बाजारों में लोगों की अच्छी खासी चहल पहल देखी जा रही है, जो शादियों और अन्य समारोहों के लिए कपड़े और अन्य सामान की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। बैंड बाजों के अलावा मैरिज होम भी बुक किए जा रहे हैं। दुकानों और शोरुम में ग्राहकों की अधिक आवाजाही और सामान की अच्छी खासी बिक्री होने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। दुकानदारों ने मौसम के अनुरूप और लोगों की मांग को नजर में रखते हुए अपनी दुकानों में नया स्टॉक कर रखा है। 
विज्ञापन



16 अप्रैल से 29 अप्रैल तक का समय शादियों और अन्य कार्यों के लिए बेहद शुभ हैं। इन शुभ मुहूर्तों में शादियां हो सकती हैं। इनके अलावा और भी मुहूर्त इस सीजन में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अतुल कृष्ण भारद्वाज, धार्मिक विद्वान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed