फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   जैन मुनि के गायग होने से जैन समाज चिंतित।

जैन मुनि के गायग होने से जैन समाज चिंतित।

Wed, 30 Jan 2019 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
जैन मुनि के गायग होने से जैन समाज चिंतित।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन


गुजरात में जूनागढ़ में जैन धर्म गुरु मुदित सागर के लापता होने के बाद नगर के जैन समाज के लोग भी चिंतित हैं। धर्म गुरु का पता लगाने की मांग को लेकर जैन समाज के लोगों ने बुधवार को एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

नगर निवासी मुदित लोहिया, राजीव जैन, मुदित जैन, राहुल जैन, मनोज कुमार जैन, शिवकुमार जैन आदि ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि 23 जनवरी को मुदित सागर गिरनार के पहाड़ पर वंदना करने गए थे, लेकिन वह आज तक नहीं लौटे हैं। इससे पूरा देश चिंतित और व्याकुल है।
विज्ञापन


उल्लेख किया गया है कि पहाड़ पर कुछ असामाजिक तत्व उनका अहित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त वे हिंसक पशुओं का भी शिकार हो सकते हैं। ऐसे में सभी मुनिराज की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मांग की गई है कि शीघ्र युद्घस्तर पर प्रयास कर पता लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed