{"_id":"65688b143bf3efa690099a35","slug":"150-bigha-crop-submerged-due-to-cutting-of-rajwaha-track-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रजवाहा की पटरी कटी, डेढ़ सौ बीघा फसल हुई जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रजवाहा की पटरी कटी, डेढ़ सौ बीघा फसल हुई जलमग्न
Thu, 30 Nov 2023 06:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 30 Nov 2023 06:46 PM IST
सार
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव नगला अनी व जटोई के निकट कुछ जानवरों ने रजवाहा की पटरी को खोखला कर दिया। जिसके चलते जगह-जगह रजवाहा की पटरी में छेद हो गए। जैसे ही रजवाहा में पानी आया , तो पटरी की मिट्टी का काफी हिस्सा कट गया। जिससे रजवाहा का पानी खेतों में भर गया। जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
रजवाहा कटने से फसल जलमग्न
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव नगला अनी व जटोई के निकट रजवाहा की पटरी कट जाने के कारण किसानों की आलू, गेहूं, सरसों आदि की करीब डेढ़ सौ बीघा फसल जल मग्न हो गई। रजवाहा की कटी हुई पटरी को बंद कर किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से खराब हुई फसल के मुआवजे के लिये गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नगला अनी के रहने वाले देवराज सिंह, राजवीर, उमाशंकर, पुष्पेंद्र, विजय, राजू, सुरेश, महेश, रमेश, फूलवती आदि किसानों का कहना है कि करीब 15 दिन पहले उनके खेत के निकट रजवाहा की जेसीबी मशीन के द्वारा सफाई की गई थी। इसके बाद 29 नवंबर की देर रात को रजवाहा में पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
कुछ जानवरों ने रजवाहा की पटरी को खोखला कर दिया। जिसके चलते जगह-जगह रजवाहा की पटरी में छेद हो गए। जैसे ही रजवाहा में पानी आया , तो पटरी की मिट्टी का काफी हिस्सा कट गया। जिससे रजवाहा का पानी खेतों में भर गया। जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। 30 नवंबर की सुबह जैसे ही किसान अपने खेतों की देखभाल करने के लिए पहुंचे, तो वहां पर खेतों में पानी भरा हुआ देख चकित रह गए। जिसके चलते काफी संख्या में किसान एकत्रित हुए और रजवाहा की पटरी को ठीक करने में लग गए।