फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   114 people in the city without electricity , making the disclosure

शहर में 114 लोगों की बिजली गुल, मचा रहा हड़कंप

Fri, 05 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। जिलेभर में शुक्रवार को भी बकाएदारों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। बिजली विभाग की पांच टीमों ने शहरभर में छापेमारी की। अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और एसडीओ भी बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई में जुटे रहे।

शहर के रमनपुर, जोगिया, बालापट्टी, रामनगर, नयागंज, वाटरवर्क्स कॉलोनी, मोती बाजार, नवींपुर, आगरा रोड सहित अन्य कई स्थानों पर चलाए गए अभियान में एसई राकेश वर्मा,एक्सईएन गुलाब सिंह व अन्य अधिकारियों ने 31.32 लाख रुपये के बकाएदार 114 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। चार उपभोक्ताओं से 24 हजार रुपये का शमन वसूला गया। 2 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।  7.5 लाख रुपये की वसूली की गई। इसके अलावा गांव तिपरस, खेरिया, महमूदपुर ब्राहमणान में भी अभियान चलाकर 55 लोगों की बिजली गुल कर दी गई। करीब डेढ़ लाख्,ा रुपये की वसूली की गई। एसडीओ कायम सिंह निगम ने बताया कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र में 47.27 लाख के 124 बकाएदारों की बिजली गुल कर दी गई। 1.5 लाख की वसूली की गई। 7 मीटर बदले गए और 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इस कार्रवाई से बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा। लाखों के बकाए के कारण गांव बंपडई, तिलौठी, भोजगढ़ी और नगला मोहन की बिजली भी गुल कर दी गई। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed