{"_id":"5b995d95867a557e8836961c","slug":"111536777621-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 से कम यात्रियों पर नहीं दौड़ेगी रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 से कम यात्रियों पर नहीं दौड़ेगी रोडवेज
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। यदि रोडवेज बस में 25 से कम यात्री है तो बस डगर नहीं भरेगी। चालक-परिचालक ने कम यात्रियों पर बस का संचालन किया तो कार्रवाई होगी। निगम के एमडी ने मीटिंग के दौरान मंगलवार को लोड फैक्टर व डीजल औसत बढ़ाने के निर्देश दिए।
बता दें कि यूपी परिवहन निगम की आमदनी सहीं नहीं चल रही है। इसे लेकर निगम के अधिकारी खासे परेशान हैं। मंगलवार को लखनऊ में परिवहन मंत्री ने संचालन को लेकर समीक्षा बैठक की।
इस दौरान एमडी ने प्रदेश के सभी आरएम और एआरएम को सख्त हिदायत दी की किसी भी बस का संचालन 25 से कम यात्रियों पर नहीं होना चाहिए। यदि कोई चालक मनमानी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
-------------
ईटीएम से छेड़छाड़ की तो नौकरी जाएगी
हाथरस। फर्जी टिकट मामले के बाद निगम के अफसर सतर्क हो गए हैं। आला अफसरों ने साफ शब्दों में आरएम और एआरएम से कहा है कि ईटीएम पर पैनी नजर रखी जाए। यदि परिचालक द्वारा टिकट के अलावा ईटीएम के अन्य ऑप्शन को छेड़ा जाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले में एआरएम हाथरस डिपो जीएस शर्मा का कहना है कि 25 से कम यात्रियों पर बस का संचालन नहीं करने के एमडी ने निर्देश दिए हैं। ईटीएम से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।