{"_id":"6932ad7185b116096c058923","slug":"10-players-selected-in-hathras-team-for-junior-boys-kabaddi-competition-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 9 दिसंबर से, हाथरस जिले की टीम में 10 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 9 दिसंबर से, हाथरस जिले की टीम में 10 खिलाड़ियों का चयन
Fri, 05 Dec 2025 03:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 05 Dec 2025 03:31 PM IST
सार
चयनित खिलाड़ियों में अर्जुन कुमार, हरिकिशन, लाईक सिंह, दीपक, सचिन, सक्षम चौधरी, बलराम सिंह, अनंत कुमार, ब्रजेश कुमार और दीपक यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
- फोटो : खेल विभाग
विस्तार
राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हाथरस जनपद की टीम में 10 खिलाड़ियों का चयन हो गया है। जिनमें से मंडलीय टीम बनेगी, जो अमेठी में खेलेगी।
विज्ञापन
अमेठी में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 4 दिसंबर को जनपद स्तरीय ट्रायल खेल स्टेडियम में हुआ। इसमें जिले की टीम चयनित की गई। चयनित खिलाड़ी 5 दिसंबर को अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्टस स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
यहां से मंडलीय टीम बनाई जाएगी। यह टीम अमेठी में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होगी। जिले की टीम में कुल 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में अर्जुन कुमार, हरिकिशन, लाईक सिंह, दीपक, सचिन, सक्षम चौधरी, बलराम सिंह, अनंत कुमार, ब्रजेश कुमार और दीपक यादव शामिल हैं।
विज्ञापन