{"_id":"65cbb4b5103cdeacd3045136","slug":"10-big-auspicious-times-for-weddings-till-15th-march-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड, बाजा और बरात: बसंत पंचमी पर बड़ा सहालग, 15 मार्च तक शादियों के लिए हैं ये 10 बड़े मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड, बाजा और बरात: बसंत पंचमी पर बड़ा सहालग, 15 मार्च तक शादियों के लिए हैं ये 10 बड़े मुहूर्त
Tue, 13 Feb 2024 11:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:58 PM IST
सार
14 फरवरी से लगातार एक माह तक सहालग की व्यस्तता रहेगी। फरवरी माह में 18, 19, 25 तारीख को अच्छे सहालग हैं। मार्च माह की 2 से 6 तारीख, 12 व 15 तारीख को बड़े सहालग हैं। बसंत पंचमी के बाद 12 मार्च को फुलैरा दौज के दिन भी बड़ी संख्या में शादी विवाह के आयोजन होंगे।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी विवाह के लिए बसंत पंचमी का मुहूर्त सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन ऐसे नवयुगलों का भी विवाह हो सकता है, जिनके लिए साल भर में कोई मुहूर्त नहीं है। यही कारण है कि 14 फरवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर हाथरस शहर में शादियों की धूम मचेगी। शहर और ग्रामीण अंचल के सभी विवाह स्थल बुक हो चुके हैं। शादियों का यह सिलसिला 15 मार्च को फुलैरा दूज तक चलेगा।
विज्ञापन
शादी विवाह के आयोजनों के बीच 14 फरवरी से बैंड, बाजा, बरात का सीजन शुरू हो गया है। आज से फूल वाले हों, घोड़ी वाले हों, हलवाई या फिर टेंट या फोटोग्राफर, सभी कारोबारी व्यस्त हो जाएंगे। जिले में शादी विवाह से बड़ा कारोबार तो होगा ही, लोग मौज मस्ती भी करेंगे। 14 फरवरी के बाद से लगातार एक माह तक सहालग की व्यस्तता रहेगी। फरवरी माह में 18, 19, 25 तारीख को अच्छे सहालग हैं। मार्च माह की 2 से 6 तारीख, 12 व 15 तारीख को बड़े सहालग हैं। बसंत पंचमी के बाद 12 मार्च को फुलैरा दौज के दिन भी बड़ी संख्या में शादी विवाह के आयोजन होंगे।
विज्ञापन