{"_id":"56fd65014f1c1b1d42f00105","slug":"1-21-million-new-jobs-will-salempur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर में 1.21 करोड़ से होंगे नए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलेमपुर में 1.21 करोड़ से होंगे नए काम
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। यूपी राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) द्वारा औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में एक करोड़ 71 लाख रुपये के काम कराए गए हैं। जल्द ही एक करोड़ 21 लाख रुपये के स्वीकृत कार्यों को प्रारंभ कराया जाएगा। यह जानकारी जिला उद्योग बंधु की बैठक में अधिशासी अभियंता यूपीएसआईडीसी ने दी।
डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी है कि शासन द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने की प्राथमिकता को देखते हुए उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएं। डीएम ने मैसर्स सौरभ फूड प्रोडक्ट के मामले में उद्योग विभाग के लीगल सैल से विधिक राय लेकर समुचित कार्यवाही करने के संबंध में उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए।
डीएम ने उद्यमियों और विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे सामाजिक सरोकार से जुड़कर जनहित वाले कार्यकलापों में व्यक्तिगत रुचि लें। सभी इलाकों को साफ-सुथरा रखकर सुंदरता बढ़ाने के अलावा बच्चों, महिलाओं तथा वृद्धजनों के हित के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में सुझाव देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी प्रदीप गोयल, देवेंद्र मोहता सहित अन्य उद्यमियों ने बुके भेंटकर नवागत डीएम का स्वागत किया।
उपायुक्त उद्योग केंद्र वाईपी गुप्ता ने बैठक में जानकारी दी कि अप्रैल 2015 से मार्च 2016 की अवधि तक कुल 618 मामले एकल मेज व्यवस्था के अंतर्गत प्राप्त हुए, जिन्हें निर्धारित अवधि में निस्तारित किया गया।
बैठक में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, श्रीकृष्ण कुमार अरोरा, राकेश अग्रवाल, मदनमोहन वार्ष्णेय, अभय अग्रवाल सहित अनेक उद्यमी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।