फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   1.07 lakh children in the district will get shoes, socks and sweaters

जिले के 1.07 लाख बच्चों को मिलेंगे जूते, मोजे और स्वेटर

Tue, 03 Oct 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Tue, 03 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
 1.07 lakh children in the district will get shoes, socks and sweaters
स्कूल - फोटो : Amar Ujala
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जूते मोजे और स्वेटर मिलेंगे। जिले के 1.07 लाख विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। जूते-मोजे का स्टॉक ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आ चुका है। जल्द ही स्वेटर भी आ जाएंगे। शीघ्र ही स्कूलों में इनका वितरण शुरू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढने वाले बच्चे भी स्मॉर्ट दिखेंगे। परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थी भी अब कॉन्वेट स्कूलों के बच्चों की तरह ड्रेस कोड में नजर आएंगे। इसके लिए परिषद ने अपने विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस का वितरण करा दिया है। नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण करा दिया गया है। इन पाठ्य पुस्तकों को सुरक्षित रखने के लिए स्कूल बैग भी वितरित करा दिए गए हैं। अब इन विद्यार्थियों को जूते-मोजे और स्वेटर भी वितरित कराए जा रहे हैं, जिससे परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी कान्वेंट स्कूलों के बच्चों की तरह पूरी यूनिफॉर्म में स्कूल पहुंचें। 
विज्ञापन



शासन ने सभी बीआरसी केंद्रों पर जूते-मोजों का स्टॉक पहुंचवा दिया है। शासन के निर्देशानुसार बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वह अगले 15 दिन के भीतर इनका वितरण सुनिश्चित कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शत-प्रतिशत वितरण का प्रमाण पत्र मिलने के बाद स्कूलों में इसकी रेंडम जांच कराई जाएगी। अगर कहीं भी जूते-मोजे, स्वेटर का वितरित नहीं होने की शिकायत मिलेगी तो   संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने सभी बीईओ से कहा है कि चूंकि 15 दिन के बाद शत-प्रतिशत जूते-मोजे और स्वेटर के वितरण की रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है, इसलिए इसमें देरी नहीं की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed