{"_id":"57eabb084f1c1b537c574755","slug":"zone-one-million-approved-for-drinking-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोन एक में पेयजल के लिए चार करोड़ मंजूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोन एक में पेयजल के लिए चार करोड़ मंजूर
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
rupee shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अमृत योजना के तहत पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये मंजूर किया है। इस धनराशि से जोन-एक में पानी की टंकी, ट्यूबवेल और पाइप लाइन का काम किया जाएगा। वहीं, जोन-पांच के लिए 16 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। छह अन्य जोन में अभी जमीन नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की अमृत योजना पर प्रदेश सरकार ने मुहर लगा दी है। इस योजना के तहत शहर में पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य काम कराए जाएंगे। पेयजल योजना पर काम करने के लिए शहर को आठ जोन में बांटा गया है। अभी तक केवल दो जोन में पेयजल टंकी बनाने के लिए जगह मिल पाई है। जोन एक मंगलीपुरवा क्षेत्र में के लिए जल निगम ने चार करोड़ 18 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
इस जोन में 10 किमी वॉटर लाइन बिछाने के साथ एक हजार किलोलीटर क्षमता की पानी टंकी बनाने के साथ दो ट्यूबवेल भी लगाए जाएंगे। सोमवार को जोन-पांच के लिए 16 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। इस जोन में वार्ड- चार व छह का आंशिक, वार्ड-10, 14,17,19 शामिल हैं। इस जोन में चार ट्यूबवेल, एक टैंक सीडब्लूआर, दो हजार किलोलीटर पानी की टंकी और 50 किमी वाटर लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। जोन- दो, तीन, चार, छह, सात, आठ में ट्यूबवेल और पानी की टंकी के लिए जमीन नहीं मिली है। इस कारण इन जोन की कार्ययोजना नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन
एक साथ कार्ययोजना बनती तो बेहतर होता काम
एक्सईएन जल निगम एपी यादव ने बताया कि अमृत योजना के लिए सभी आठ जोन में जमीन मिल जाती और एक साथ कार्ययोजना बनती तो बेहतर काम होता। एक साथ संभावित 100 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेज दी जाती। इससे काम बेहतर और जल्दी होता। जमीन न मिलने से कार्ययोजना टुकड़ों में भेजनी पड़ रही है। जोन एक की कार्ययोजना को स्वीकृति मिल गई है। जोन-पांच की कार्ययोजना शासन को भेज दी गई है।