फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth dies due to electric shock while pulling down shop shutter

Hardoi News: दुकान का शटर गिराते समय करंट लगने से युवक की मौत

Thu, 27 Jun 2024 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock while pulling down shop shutter
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के नेवादा बाजार में दुकान का शटर गिराते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के गंज भरावन निवासी मोहम्मद हसीब (20) नेवादा बाजार में सराफ की दुकान पर काम करता था। दुकान के बगल में मनोज की टेलर्स की दुकान है। मंगलवार रात मोहम्मद हसीब पड़ोसी मनोज की दुकान का शटर गिरा रहा था। इसी दौरान शटर में करंट उतरने से हसीब को भी करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसे हसीब को सीएचसी भरावन ले जाया गया, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आठ भाई बहनों में पांचवें नंबर का था और अविवाहित था। मां किसमतुन और बहन के साथ नेवादा बाजार में एक किराये के मकान में रहता था।
प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed