फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youth commits suicide by hanging, family members beat up in-laws

Hardoi News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने ससुरालियों को पीटा

Tue, 30 Apr 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging, family members beat up in-laws
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के वासितनगर गांव में एक युवक ने घरेलू विवाद में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंचे ससुरालियों को परिजनों ने पीट दिया। परिजनों का आरोप था कि पत्नी की वजह से ही युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वासितनगर निवासी साजिद (25) ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसका निकाह पांच माह पहले शाहजहांपुर जनपद के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के निवासी अलीशेर की पुत्री हुसना के साथ हुआ था। रविवार की दोपहर साजिद ने घरेलू कलह के चलते गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार देर शाम घटना का पता परिजनों को चला। घटना की जानकारी पर मृतक का साला इरफान अपनी पत्नी शबीना व परिवार की ही नूर जहां के साथ वासितपुर पहुंचा। यहां मृतक के परिजन घटना के लिए पत्नी को ही जिम्मेदार बताने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखा विवाद हुआ। मारपीट में इरफान, शबीना और नूर जहां घायल हो गई। सोमवार को परिजनों ने साजिद की मौत की जानकारी पुलिस को दी। घटना को लेकर मृतक के पिता सज्जाद, परिवार के ही राशिद और एक अन्य के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरेलू कलह में युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed